Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दिल्ली में किसान आन्दोलन चला रहे लोग कहीं से...

UP News : दिल्ली में किसान आन्दोलन चला रहे लोग कहीं से किसान नहीं : शिव प्रताप शुक्ला

आजमगढ़ (हि.स.)। भाजपा के राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को जहां प्रदेश सरकार पर पूंजीपतियों का नाम लेकर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन पर कहा कि दिल्ली में आन्दोलन चला रहे लोग कहीं से भी किसान नहीं लग रहे हैं, वे बैठकर फाइव स्टार होटलों की सुविधा ले रहे हैं। 

वर्ष 2017 में जिले में हारी हुई विधानसभा क्षेत्रों में जीत के लिए भाजपा द्वारा हर विधानसभा के लिए एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। जो विधानसभा में जाकर हार के कारणों को तलाश कर रहा है और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति भी तैयार कर रहा है। इसी सिलसिले में आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा के प्रभारी नियुक्त हुए राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला आज आजमगढ़ जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने नगर के मड़या में भाजपा नेता के आवास पर प्रेसवर्ता के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मत दिखाई है। मोदी सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून से किसानों को लाभ होगा।

 उन्होंने कहा कि न तो मंडी समाप्त हो रही है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तीनों कृषि कानून समाप्त नहीं होंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान विवाद कर रहे हैं कि बिना तीनों बिल रद्द किये हुए वार्ता नहीं होगी। ये सही नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान आन्दोलन का जो वातावरण देख रहे हैं वह कहीं से किसान नहीं दिख रहे हैं। बैठकर मसाज करा रहे है और फाइव स्टार होटलों की सुविधा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पहले से भी किसानों के हितों के लिए काम करते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हितों के अनेक योजनाएं शुरू की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular