Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

UP News : दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

हरदोई(हि.स.)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने अपनी पुत्री के ससुर व उनके तीन पुत्रों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला महमंद निवासी अनस (41) कस्बा बस स्टॉप के पास अंडे की दुकान लगाता था। पिता शकील अली ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोएबा की चार वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी मोइन खान के बेटे टीटू उर्फ मुदस्सिर के साथ शादी की थी। शादी के दो साल बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद से पुत्री को ससुरालीजन उसे विदा कराने नहीं आ रहे हैं। इसी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

उनका आरोप है इसी बात से खफा होकर सोमवार को मुदस्सिर के पिता मोइन खान ने फोन पर उन्हें बताया कि अपनी बेटी को तत्काल अभी बस अड्डे के पास भेज जाओ, वरना अपने बेटे की लाश ले जाना। इस बात को सुनकर अनस के पिता सन्न रह गए। आनन-फानन में वह बस स्टॉप पहुंचे। उनका कहना है तब तक हमलावर अनस को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में शकील अली अपने बेटे अनस को लेकर जिला अस्पताल हरदोई पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular