Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दिनदहाड़े 11 साल के लड़के का अपहरण

UP News : दिनदहाड़े 11 साल के लड़के का अपहरण

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र के पीलीभीत में दिनदहाड़े बाइक से एक 11 साल के लड़के का अपहरण की सूचना से हड़कंप है। पुलिस ने जिले की सभी सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे के अपहरण की जानकारी तब हुई जब उसकी मां काम पर से लौट कर आई और बच्चे की खोजबीन शुरू की। इसके बाद पता चला कि लड़के को दो लोग बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। पीलीभीत में मोहल्ला बशीर खां में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत 11 वर्षीय लकी पुत्र शंकर लाल अपने ताऊ नोखे लाल की पंचर जोड़ने वाली दुकान पर बैठा हुआ था। तभी वहां दो बाइक सवार आए और लकी को बाइक पर बैठा कर ले गए। उस वक्त तो किसी को कोई जानकारी नहीं हुई। परिवार में सभी यह समझते रहे कि बच्चा कहीं खेल रहा है। घरों में काम करने के बाद लौटी लकी की मां सीमा ने भी बच्चे का इंतजार किया पर वह नहीं आया। इसके बाद शोर हुआ कि दो युवक बाइक से आए थे वे लकी को बैठा कर ले गए हैं। इसके बाद परिवार में मां सीमा, ताऊ नोखे लाल और छोटा भाई 8 वर्षीय निक्की दहाड़े मार कर रो पड़े। तमाम अनहोनी और आशंकाओं के बीच पुलिस को जानकारी दी गई तो जिले में चेकिंग शुरू कर गई। दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस में भी खलबली है। आसपास के लोगों का कहना है कि बाइक को बिजली घर तक जाते तो देखा गया था पर वहां से बाइक किधर गई किसी को नहीं पता। पूरा परिवार अनजान आशंकाओं से दहशत में हैं। लकी के पिता शंकर लाल का निधन हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular