Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाई को कट्‌टा के बट से घायल...

UP News : दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाई को कट्‌टा के बट से घायल कर लाखों की लूट

जौनपुर (हि.स.)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह दुकान पर जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाश कट्टे के बट से मारकर घायल कर पाँच हजार नगद व लाखों के सोने चांदी के आभूषण को लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना को लेकर व्यवसाइयो में काफी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार निवासी अमित सेठ अपने छोटे भाई अभिषेक सेठ के साथ मोटरसाइकिल से सोने चांदी की अपनी दुकान बोड़रापुर जा रहे थे। बनेवरा गांव के पास दो मोटर साइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गये। 
बदमाशों ने अमित सेठ के सिर पर कट्टे के मुठिया से वार कर चोटिल कर दिया और डिग्गी में रखें चार किलो चांदी, 25 ग्राम सोने के आभूषण सहित पांच हजार नगर लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए इस लूट को लेकर पीड़ित सहित क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। लूट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेन्द्र कुमार और एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular