Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: दारोगा जी को जेब से नहीं खर्च करने होंगे रुपए

UP News: दारोगा जी को जेब से नहीं खर्च करने होंगे रुपए

हर थाने को फोटो कॉपी मशीन देने की तैयारी

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के थानों में भ्रष्टाचार का एक बड़ा जरिया संसाधनों की कमी भी है। मुकदमा दर्ज करने के साथ बदमाश को पकड़ने और चार्जशीट दाखिल करने तक हर जगह कुछ न कुछ खर्च ऐसा सामने आता है जिसको पुलिसवाले या तो अपनी जेब से करें या फिर उसके लिए भ्रष्टाचार का सहारा लें। अफसर इस बात से वाकिफ होते हुए इससे निगाह चुरा लेते हैं। लेकिन गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने ऐसे भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की शुरुआत की है। वर्तमान में सबसे बड़ा खर्च केस डायरी की फोटो कॉपी को लेकर सामने आ रहा है। फोटो कॉपी की संख्या मुकदमे और उसकी केस डायरी से बढ़ रही है। हाल यह है कि अब जितने मुकदमे लिखे जा रहे हैं उसमें अभियुक्तों के हिसाब से केस डायरी की फोटो कॉपी विवेचक को ही करानी पड़ रही है और वह मूल कॉपी के साथ फोटो कॉपी भी जमा कर रहा है जिससे अगर आरोपित केस डायरी की फोटो कापी मांगे तो कोर्ट से उपलब्ध कराया जा सके। कोर्ट में केस डायरी दाखिल करने के दौरान अभियुक्तों की संख्या के हिसाब से उसकी फोटो कॉपी सेट बनाना होता है। वहीं अगर एसआर या गैंगस्टर केस है तो फोटो कॉपी की सेट और संख्या बढ़ जाती है। इसमें विवेचक का एक मुकदमे की केस डायरी दाखिल करने हजारों रुपये तक खर्च हो जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर चार्जशीट 40 पेज की है और अभियुक्तों की संख्या चार है तो चार सेट में यानी 160 पेज फोटोकॉपी करानी होती है। इसके अतिरिक्त स्पेशल रिपोर्ट वाली केस में दो सेट अतिरिक्त फोटोकॉपी होती है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular