जौनपुर (हि.स.)। बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में सोमवार की शाम दहेज पूरी न होने पर बारात ही नहीं पहुंची। लड़की पक्ष देर रात लड़के पक्ष से फोन पर बात किये, तो स्कार्पियो एवं 10 लाख रुपये दहेज न देने के कारण बारात न आने की बात बताई। लड़की पक्ष के लोगों की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे लड़की पक्ष ने दहेज मांगने का लड़के वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
उक्त गांव निवासी मनोज यादव ने मुकदमा दर्ज कराया की मेरे भाई जैसराज की पुत्री मनीता यादव की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इमामशाह गुतवन निवासी उदयराज यादव के पुत्र रविन्द्र यादव के साथ बीते मई माह में तय थी। कोरोना संक्रमण के कारण शादी 30 नवम्बर तय हुई थी। शादी के अगुआ रस्तीपुर निवासी दयाशंकर यादव ने शादी तय करवाई थी। दहेज के रूप में दो लाख रुपये व एक बुलेट मोटरसाइकिल तय थी। शादी की तैयारी पूरी करते हुए निमंत्रण पत्र भी बटवां दिया गया था। सोमवार की शाम बारात आने में देरी होने पर जब फोन पर लड़का पक्ष से कारण पूछा गया तो उन्होंने दहेज में एक स्कार्पियो व 10 लाख देने पर ही बारात आने की बात कही। मंगलवार सुबह बक्शा थाने पहुंच दूल्हा व उसके पिता के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
UP News : दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात, एफआइआर दर्ज
RELATED ARTICLES
