Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दरगाह गई महिला गायब, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

UP News : दरगाह गई महिला गायब, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सुलतानपुर (हि.स.)।जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एक दरगाह पर गई महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है।

सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रेनू गुप्ता पत्नी रामहेत गुप्ता, जौनपुर अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। आठ सितंबर को वह सरिता नामक महिला के साथ शाहगंज के बड़ागांव स्थित एक दरगाह गई। शाम करीब आठ बजे रेनू ने सरिता से कहा कि वह लघुशंका जा रही है, दस मिनट में लौट आएगी। वक्त ज्यादा हो जाने के बाद भी वह जब नहीं लौटी तो सरिता ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उसने इसकी जानकारी रेनू गुप्ता के सगे संबंधियों काे दी। लोगों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जिस व्यक्त्ति को उक्त महिला के बारे में जानकारी मिले 9451158969, 6394724417, 9628016939, 9819645441 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular