Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : थाने से लड़की लापता, एसओ सहित तीन निलम्बित

UP News : थाने से लड़की लापता, एसओ सहित तीन निलम्बित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र के एटा जिले के अवागढ़ थाने से एक लड़की गायब हो गई। यह लड़की कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी इसके बाद उसे पुलिस ने उसे खोजकर थाने में रखा था। आज जब उसके परिजन थाने पहुंचे तो वह नहीं मिली। इसकी जानकारी मिलते ही गांव वाले भड़क गए और थाने पर बवाल कर दिया। थानेदार को दौड़ा लिया। उसने कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिसबल ने पहुंचकर हालात संभाले। सर्किल का फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। एसएसपी ने थाना पुलिस की लापरवाही पर थानेदार, विवेचक और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। अब किशोरी की तलाश चल रही है।
थाना अवागढ़ के एक गांव की एक सोलह साल की लड़की 14 अगस्त को लापता हुई थी। पिता ने आरोपी लवकुश निवासी राजपुर थाना सकरौली पर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 अगस्त को सकरौली पुलिस ने किशोरी बरामद कर ली। उसे अवागढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को अवागढ़ पुलिस ने किशोरी के बयान भी दर्ज कराए। मेडिकल भी कराया। इसके बाद अवागढ़ थाने ले आए। शुक्रवार दोपहर किशोरी के परिजन उसके लिए खाना लेकर थाने गए तो किशोरी वहां नहीं थी। उसके बारे में जब थाने में तैनात कर्मचारियों से पूछा गया तो सब आनाकानी करने लगे। ये बात तुरंत गांव में फैल गई। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दौड़ा लिया। थानेदार ने खुद को कमरे में बंद कर बचाया। हंगामे की जानकारी मिलते ही एएसपी ओपी सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ रामनिवास यादव, एसडीएम एसपी वर्मा, जलेसर सर्किल फोर्स, पीएसी पहुंचे। इन्होंने हालात को संभाला। देर शाम तक ग्रामीण थाने में डेरा डाले हुए है। वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए थानेदार, विवेचक और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के गायब होने के मामले में एसएचओ अवागढ़, विवेचक और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। लापरवाही बतरने पर कार्रवाई हुई है। किशोरी की तलाश कराई जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular