Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : थाने में युवक का जन्मदिन का केक कटवाना थाना...

UP News : थाने में युवक का जन्मदिन का केक कटवाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

– सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जांच के बाद हुई कार्रवाई

फिरोजाबाद (हि.स.) थाने में एक युवक का जन्मदिन मनाना और केक काटना थाना प्रभारी को भारी पड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच के बाद शनिवार को थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी है। 
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो किसी थाना परिसर का लग रहा था जिसमें एक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पहले वह युवक स्वयं केक काटता है और फिर पुलिस अधिकारी केक काटते है। दावा यह किया जा रहा था कि यह वीडियो थाना नसीरपुर परिसर का है, जहां थाना प्रभारी थाने में एक सपा नेता का जन्मदिन मना कर केक काट रहे हैं। जैसे ही यह वायरल वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इस वीडियो की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया यह वीडियो थाना नसीरपुर का ही निकला वायरल वीडियो में दिख रहा है युवक मोहित यादव है जिसका जन्मदिन थाने पर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मनाया जा रहा है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आया कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। इस वायरल वीडियो में प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर प्रवेन्द्र कुमार के द्वारा थाना परिसर नसीरपुर में बवर्दी केक काटकर एक युवक को खिलाया जा रहा है। यह भी सूचना मिली कि वह युवक एक विशेष दल का कार्यकर्ता है। त्वरित जांच करायी गई तो उस युवक के किसी विशेष दल के कार्यकर्ता के रूप मेें होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, फिर भी थाना प्रभारी नसीरपुर द्वारा किया गया यह कृत्य पुलिस अधिकारी के आचरण के अनुकूल प्रतीत नहीं होता है। इसके मद्देनजर तत्काल प्रभाव से उन्हें थाना नसीरपुर से हटा दिया गया है। उन्हें लाइन हाजिर करके इस प्रकरण की विस्तृत जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर सत्यता के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular