Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने की...

UP News : त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

बूथ जीतेंगे तभी हर चुनाव जीतेंगे : महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज (हि.स.)। अगर हम बूथ जीतेंगे, तभी चुनाव जीतेंगे और इसके लिए मंडल एवं सेक्टर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी योजना बनाकर तैयारी में जुट जाए। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के संदर्भ में संगठन द्वारा 15 फरवरी से मंडल से बूथ स्तर तक की कार्य योजना बनाई जा रही है। उसी कार्ययोजना के अनुसार हमें काम करना है।  यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने गुरूवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में सदर गंगा पट्टी मंडल के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है। इसलिए आने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ को गतिशील बनाए जिससे हम चुनाव जीत सके। बैठक में मुख्य रूप से पदुम जायसवाल, रमेश पासी, राजू पाठक, राजेश केसरवानी, राजेश सिंह पटेल, दीनानाथ कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, अभिषेक सोनकर सहित मंडल के समस्त अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घर घर जाएंगे श्री राम मंदिर बनाएंगे : गणेश केसरवानीभाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सर्किट हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि को लेकर बैठक हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विचार परिवार के साथ चलकर प्रभु श्री राम तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण हेतु प्रयागराज के नागरिकों की भावनाओं को जोड़ते हुए 31 जनवरी से 14 फरवरी तक लगातार मंडल स्तरीय केंद्र एवं वार्ड स्तर की टोली बनाकर घर घर जाएंगे और ‘राम मंदिर बनाएंगे का संकल्प’ लेकर समर्पण राशि एकत्रित करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी 31 जनवरी, 7 फरवरी एवं 14 फरवरी को विशेष अभियान चलाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागेंद्र, घनश्याम, सत्येंद्र ने अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन देवेश सिंह ने समापन रमेश पासी ने किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular