प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नब्बे साल के मौ. शफी अहमद द्वारा 70 साल की आरफ़ा से विवाह किए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस अनोखी शादी का जिक्र कर-करके थकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उधर, नाना की शादी में नातियों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, बाराती बनकर पहुंचे ग्रामीणों की भी खूब खातिरदारी की गई। मामला नरखेड़ा ग्राम पंचायत के गांव नरखेड़ी का है। गांव निवासी मौ. शफी अहमद की पत्नी का देहांत करीब पच्चीस वर्ष पहले हो चुका था। इसके अलावा उनकी चार पुत्रियां थी, जिनका विवाह भी शफी कर चुका था। पत्नी का देहांत और पुत्रियों का विवाह हो जाने की वजह से करीब पच्चीस साल से ज़िंदगी अकेले जी रहा था। वह घर में ही एक परचून की दुकान चलाकर अपनी अकेली ज़िंदगी की गुजर बसर कर रहा था। उधर, शफी अहमद को अकेले ज़िंदगी गुजारने के लिए खाना पकाने सहित आदि समस्याओं को देख उनकी पुत्रियों ने पिता पर विवाह का दवाब बनाया। इस पर पिता ने दुबारा विवाह करने से इंकार कर दिया था। लेकिन, पुत्रियों ने आगे की ज़िंदगी अकेले गुजारने और होनें वाली परेशानियों का हवाला देते हुए विवाह करने दवाब बनाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : इन चार एप से बचकर रहें, वरन् खाली हो जाएगा खाता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
