प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। तीसरी लहर की आशंका में एक बार फिर सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को एलर्ट जारी किया गया है। सांस के मरीजों पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार को बेहद सतर्कता से लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने सभी जिलों को एलर्ट किया है। अस्पतालों में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन, सांस की दूसरी बीमारियों की स्क्रीनिंग के लिए अलग से व्यवस्था करने को कहा गया है और उनके सैम्पल हर हाल में लेने की बात कही गई है। निर्देश है कि प्राइवेट अस्पताल होल्डिंग एरिया सक्रिय कर दें और संदिग्ध मरीजों की बगैर आरटीपीसीआर जांच के भर्ती करके इलाज नहीं करें। वैसे हैलट में सभी मरीजों की इमरजेंसी में एंटीजन जांच कराकर इलाज शुरू करने का नियम लागू कर दिया गया है। मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्र ने कहा है कि मंडलायुक्त ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होने पाए। दरअसल 15 अगस्त के बाद तीसरी लहर की जो आशंका व्यक्त की गई थी, उसे देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : DIOS और प्रधानाचार्य सहित तीन निलंबित; EO पर कार्रवाई तय
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
