Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : तीन IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

UP News : तीन IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आइएएस अधिकारियों में अभी हाल ही में श्रावस्ती के सीडीओ से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाए गए ईशान प्रताप सिंह की पत्नी रिया केजरीवाल भी शामिल हैं, जो वर्तमान में बलरामपुर की सीडीओ थीं। शासन ने उन्हें भी हटाकर लखनऊ का सीडीओ बनाया है। सीडीओ लखनऊ के पद पर तैनात अश्वनी कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव पर्यटन के साथ ही प्रबंध निदेशक पर्यटन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अमेठी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्या को बलरामपुर का नया सीडीओ बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों में चुनाव आयोग में तैनात ओएसडी सविता शुक्ला तथा रश्मि सिंह को सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय के रिक्त पदों पर तैनात किया गया है। एसडीएम शामली शिव नारायण को एसडीएम मैनपुरी तथा एसडीएम एटा कुलदेव को एसडीएम मैनपुरी बनाया गया है।

यह भी पढें : उच्च तकनीक के सहारे ‘योगी सरकार-चली जनता के द्वार’

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular