लखनऊ (हि.स.)। पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक जनवरी 2021 से 30 मार्च 2021 यानि की तीन महिनों में 1,395 लोगों पर हुई गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यव्स्था प्रशांत कुमार ने बुधवार को बताया कि महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया जा रहा है।
इस दौरान एन्टी रोमियो दल ने तीन माह के भीतर 4,28,302 स्थानों का निरीक्षण किया है। इस दौरान 17,16,253 व्यक्तियों को चेक किया है। धारा 107/116 के तहत 38,364 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 22,845 लोगों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई हुई है। वहीं, धारा 294 के तहत 917 और 110 के तहत 5,883 लोगों पर कठोर कार्रवाई हुई है।
UP News : तीन माह में मिशन शक्ति अभियान के तहत 1,395 लोगों पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
