बागपत (हि.स.)। कोतवाली बड़ौत तीन महीने बाद भी पुुुलिस महिला के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर मंडलायुक्त व आइजी से न्याय की गुहार लगाई।
लुहारी गांव निवासी बिमलेश पत्नी सत्यपाल अपने परिजनों के साथ बड़ौत तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व आइजी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि प्रीति की हत्या के आरोपितों की तीन माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोष जताया। उन्होंने आइजी से हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। आइजी प्रवीण कुमार ने मामले की जांच कर शीघ्र हत्यारोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। परिजनों ने चारों की गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री योगी से मिलने की बात कहीं।
बता दें कि लुहारा गांव निवासी प्रीति पुत्री सत्यपाल की शादी 14 जनवरी 2018 को संदीप पुत्र विजयपाल निवासी खामपुर के साथ हुई थी। संदीप बड़ौत के खत्री गढी में किराए के मकान में रहता था। शादी के दो साल बाद संदीप अपनी दूसरी शादी करने के फिराक में था। जिसे प्रीति ने तुडवा दिया था। इसी का बदला लेने के लिए संदीप व उसके परिजनों ने तीन माह पहले बड़ौत के खत्री गढी में प्रीति को फांसी लगाकर जान से मार डाला।
इस मामले में मृतिका के भाई रवि ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों को नामजद कराते हुए बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित पति को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अभी तक अन्य चारों आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
UP News : तीन माह बाद भी नहीं पकड़े हत्यारोपित, आइजी से शिकायत
RELATED ARTICLES
