पुलिस से बोला-गला रेतने से पहले ही मार दिया था चारों को
प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। कुशीनगर के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के गोपाल टोला में पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या जितेन्द्र ने ही की थी। मेडिकल कॉलेज से छुट्टी के बाद उसने पुलिस को बताया कि इस दिल दहलाने वाली घटना को उसने केवल शक की बुनियाद पर अंजाम दिया था। उसे पत्नी के चरित्र शक था। घटना के दिन सुबह बरसात के दौरान उसने पहले पत्नी और बच्चों को जगाया। फिर बारी-बारी से सबका गला दबाकर मार डाला। इसके बाद सब्जी काटने वाले हंसुआ से गला रेत दिया। खुद भी जहर पी लिया था मगर उसकी जान बच गयी।
यह भी पढ़ें : प्रदेश भर में बज रहा IAS अरविंद सिंह के नवाचार का डंका
जहर खाने के कारण छह दिनों तक गोरखपुर मेडिकल कालेज में रहे और इलाज के बाद ठीक होकर मंगलवार को लौटे निर्मम व क्रूर हत्यारे ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पत्नी व तीन मासूम बच्चों के हत्यारोपी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को मुकामी थाने पर पत्रकारों के सामने आरोपित को प्रस्तुत कर घटना का खुलासा किया। बताया कि हत्या के दर्ज मुकदमे में आरोपित को न्यायालय में भेजा जा रहा है। कुड़वा दिलीप नगर के गोपाल टोला निवासी जितेंद्र राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। वह शराब पीने का आदी था। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी गैर पुरूष से संबंध होने का शक था। वह अपने तीन बच्चों को भी अपने से जना नहीं मानता था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह होती रहती थी। वह पत्नी और बच्चों को घर से भी निकलने नहीं देता था। पूरा प्लान बनाकर उसने 26 अगस्त को सुबह लगभग छह बजे घटना को अंजाम दिया। भारी बरसात हो रही थी। उसे पता था कि शोर किसी को सुनाई नहीं देता। सुबह उसने एक-एक कर तीनों बच्चों को जगाया। जगते ही गला दबाकर कर मार डाला।
यह भी पढ़ें :सवा करोड़ के गांजे के साथ STF ने गिरफ्तार किया दो तस्कर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
