Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : तीन दिवसीय बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव का शुभारंभ

UP News : तीन दिवसीय बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव का शुभारंभ

बांदा (हि.स.)। शहर के छोटी बाजार में स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को पेंट माय  ड्रीम संस्था की ओर से आयोजित बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता और चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया और इसमें बनाई गई कलाकृतियों की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 

संस्था की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में बनाई गई कलाकृतियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है जिसे आगे बढ़ाने का काम संस्था की डायरेक्टर प्रिया व जया मिलकर कर रही हैं। जिसके लिए जितनी सराहना की जाए वह कम है।उन्होंने कहा कि जिस लगन से यह दोनों बेटियां काम कर रही हैं उससे निश्चित ही इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इसी तरह सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जब मुझे पता चला कि बांदा की दो बेटियां आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत  कलाकृतियां बना रही हैं तो मुझे भी प्रसन्नता हुई । उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जो भी जरूरत होगी मैं हर संभव इनकी मदद करने को तैयार हूं। इसी तरह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार राज ने संस्था की ओर से प्रदर्शित की गई कलाकृतियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  दोनों बहनों की तारीफ की।
 प्रदर्शनी में संस्था के बच्चों द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में बनाए गए मिट्टी के दीपक, खिलौने थाली, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रही।वही संस्था की जया गुप्ता द्वारा बनाई गई बनाई गई देवी प्रतिमा भी हर किसी को अपनी और आकर्षित करती रही।
जनपद में यह महोत्सव 5 नवंबर से प्रारंभ हुआ था जो कि तीन दिनों चलेगा । महोत्सव का शुभारंभ प्रतिदिन जनपद की हस्तियों के द्वारा कराया जाता है इसी तर्ज में आज आत्मनिर्भर महोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के द्वारा किया गया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular