Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : तीन तस्कर अवैध गांजा और असलहे के साथ गिरफ्तार

UP News : तीन तस्कर अवैध गांजा और असलहे के साथ गिरफ्तार

हमीरपुर (हि.स.)। राठ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। वहीं अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किया गया है। 

राठ कोतवाली के इंस्पेक्टर केके पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली के एसएसआई ललित कुमार त्रिपाठी व एसआई यज्ञनारायण भार्गव ने पुलिस टीम के साथ सिमिरधा गरौंठा झांसी निवासी नृपत लोधी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद के कब्जे से दो किलो सूखा गांजा बरामद किया गया है, वहीं सिमिरधा गरौठा झांसी निवासी राजेन्द्र पुत्र रामलाल चतुर्वेदी के कब्जे से दो किलो गांजा तथा कुल्हेड़ा मझगवां हमीरपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र परमेश्वरी दयाल राजपूत के कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम सूखा गांजा के अलावा एक अवैध असलहा, कारतूस भी बरामद किया गया है। 
इंस्पेक्टर ने बताया कि इन तीनों आरोपितों को राठ कस्बे के नहर बाईपास पुलिया व उरई बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा परा ग्राम निवासी भूरा उर्फ कीरत राजपूत पुत्र महेश राजपूत को अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular