Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : तीन डग्गामार बसें जब्त, बस मालिक समेत सात गिरफ्तार

UP News : तीन डग्गामार बसें जब्त, बस मालिक समेत सात गिरफ्तार

यात्रियों को गुमराह करने के लिए बसों पर लिख रखा था रोडवेज़ का स्लोगन व मोनोग्राम
गाजियाबाद(हि.स.)। लिंक रोड पुलिस, यातायात पुलिस व उप्र परिवहन निगम की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर कौशाम्बी रोड वेज बस अड्डे के पास से डग्गामार बसे चलाने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे तीन बसे बरामद की है। इन बसों पर यात्रियों को गुमराह करने की नियत से रोडवेज का स्लोगन व मोनोग्राम भी लगाया हुआ था। बसों को रोडवेज बस की तरह ही रंग रूप दिया गया था। 
गिरफ्तार लोगों में इस्लामनगर निवासी राहत अली बस मालिक है। जबकि अन्य आरोपियों में नागपुर निवासी राजेंद्र कुमार, मेरठ निवासी रईस अहमद, जावेद, मुराद नगर निवासी अफजाल, हापुड़ निवासी आरिफ तथा मेरठ निवासी शान मोहम्मद है। यह सभी विभिन्न मार्गों पर डग्गामार बसें संचालित करते हैं। पुलिस एसपी साहिबाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन रोडवेज बसों की तरह ही प्राइवेट बसों पर स्लोगन एवं मोनोग्राम आदि बनाकर कौशांबी रोडवेज बस डिपो के पास से सवारियों को भ्रमित करते हुए आवाज लगाकर बिठा लेते थे। यात्री सामान्यतः रोडवेज बस में बैठ जाते थे ।बाद में जब किराए टिकट की जानकारी करने पर उन्हें पता चलता था कि यह रोडवेज बस नहीं है। बसों के मालिकों चालकों व परिचालकों द्वारा रोडवेज के उसी रंग रूप से संचालित पर यात्रियों को धोखा देकर इनके द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही थी एवं अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। 
  

RELATED ARTICLES

Most Popular