अम्बेडकर नगर(हि.स.)। जलालपुर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई । इनमें से जहां ताड़ी पीने के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर के पुजारी का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में पाया गया।
पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जलालपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी सचिन 22 पुत्र कमल के घर में शादी थी। सोमवार को बारात से वापस लौटते समय सचिन अपने साथियों के साथ जलालपुर मित्तूपुर मार्ग पर स्थित ताड़ी के ठेके पर ताड़ी पीने रुक गया। यहां पहले से मौजूद लोगों से उसका विवाद हो गया तथा मारपीट हो गई। मारपीट में सचिन व उसके साथियों को गंभीर चोटे आई। इसमें सचिन की मौत हो गई। एक अन्य घटना में कटका थाना अंतर्गत मुंडेरा बाजार में स्थित शिव पार्वती मंदिर के पुजारी रामअवतार तिवारी का शव मंदिर परिसर में स्थित कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया। पुजारी के भतीजे उमाकांत तिवारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
UP News : ताड़ी पीने के दौरान मारपीट, एक की मौत
RELATED ARTICLES
