Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: तार जलाकर वायु प्रदूषण फैला रहे तीन युवक गिरफ्तार

UP News: तार जलाकर वायु प्रदूषण फैला रहे तीन युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मंगलवार को तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो यमुना के किनारे तार जला रहे थे। ये लोग दिल्ली से तार लाकर यहां पर जला रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से डेढ़ कुंतल जला हुआ तार व एक कार बरामद की है। 

इन दिनों एनजीटी के आदेश पर पुलिस ने जिले में वायु प्रदूषण फैला रहे लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत यमुना के किनारे दिन में ही तार जला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये लोगों में बेहटाहाजीपुर निवासी अमरपाल, फिरोज व लोनी निवासी जावेद उर्फ मोनू है। इन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ये लोग दिल्ली से तार लाते हैं और यहां जलाकर उसे आगे सप्लाई कर देते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular