Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ताज नगरी में दिवाली पर नहीं बिकेंगे पटाखे

UP News : ताज नगरी में दिवाली पर नहीं बिकेंगे पटाखे

-बढ़ते प्रदूषण के कारण एनजीटी किया प्रतिबंधित, डीएम ने आदेश जारी किया
आगरा (हि.स.)। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने सोमवार आगरा में बढ़ते प्रदूषण के कारण एक बड़ा फैसला लिया है। शहर में पटाखे और आतिशबाजी की बिक्री व उनके चलाने को प्रतिबंधित कर दिया है। अब विभिन्न जगहों पर सजने वाली पटाखों की दुकान नहीं लगेंगी| साथ ही आतिशबाजी के थोक गोदामों को भी बंद करा दिया है। इस संबंध जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने आदेश जारी किया है। ताजनगरी में दीपावली के मद्देनजर 12 नवंबर से दुकानें खोली जानी थी, जिसकी तैयारी 10 नवंबर से शुरू होती। शहर में कई स्थान इनके लिए निश्चित भी रहते थे, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने पटाखे और आतिशबाजी की बिक्री और चलाने दोनों पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। उसका अनुपालन करते हुए डीएम प्रभु एन सिंह ने भी इन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। 
डीएम ने बताया कि शहर की आबोहवा दिनोंदिन खराब होती जा रही है| रविवार को आगरा में प्रदूषण के कारण एक्‍यूआइ 458 पर पहुंच गया था। प्रदूषण के लगातार बढ़ने के कारण ये फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular