प्रादेशिक डेस्क
मेरठ। जिले के सरधना तहसील परिसर में बुधवार को तीसरी मंजिल से गिरकर एक चपरासी की मौत हो गई। बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह बिष्ट (50) पुत्र आनंद बिष्ट गांव धामस थाना अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला था। वह तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। बुधवार सुबह वह तहसील परिसर में ही मौजूद था। दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में वह छत से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र सिंह बिष्ट की छत से नीचे गिर कर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : UP के 15 करोड़ लोगों को Yogi सरकार का बड़ा तोहफा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
