लोधा,अलीगढ़। क्षेत्र के गांव गोविंद पुर फगोई निवासी साधू हीरानंद सरस्वती वर्षों से गांव से बाहर आश्रम बनाकर रहते हैं।
गुरुवार दोपहर करीब 12रू30 बजे साधू अपने आश्रम में सोये हुए थे तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पानी पीने के बहाने वहां पहुंच गये और साधू को अकेला देखकर तमंचा दिखाते हुए रुपये मांगे साधू द्वारा रुपये ना देने पर साधू के सिर को तमंचे की बट से फाड़ दिया फिर हाथ और कंधे में तमंचे की बट मारते हुए जेब से करीब 5 सौ रुपये व एक मोबाइल लेकर फरार हो गये बदमाशों को जाने के बाद साधू ने शोर मचाया शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े साधू लहू-लुहान अवस्था में पड़े थे तुरंत ही साधू का सीएचसी बड़ा गांव में इलाज कराया।
माना जा रहा है कि साधू के पास शनिवार को खेत के तीस हजार रुपये आये थे जिन्हें साधू ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बैंक में जमा करा दिये थे।उन्हीं रुपयों के चक्कर में बदमाश आये होंगे। साधू के भतीजे दिनेश ठाकुर ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
UP News : तमंचे की बट मारकर साधु से लूटपाट
RELATED ARTICLES
