जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां में बिजली विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन ने हाइडिल कॉलोनी में अवर अभियंता (जेई) नागेंद्र कुमार के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले बनाए गए वीडियो में गोकुल प्रसाद (45) ने नागेंद्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो में उसने कहा है कि अलीगंज से पलिया ट्रांसफर के बदले नागेंद्र उनसे अनुचित मांग किया करता था। वह उनकी पत्नी पर बुरी निगाह रखता था। थाने में कई बार प्रार्थनापत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम की संस्तुति पर जेई और टेक्नीशियन ग्रेड दो (टीजीटू) दोनों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने इस वीडियो को बयान मानकर मामले की जांच की बात कही है।
यह भी पढें : फिसड्डी निकली गोण्डा पुलिस, 75 फीसद फरियादी असंतुष्ट
पुलिस के मुताबिक, बमनगर के गोकुल प्रसाद अलीगंज में तैनात थे। शनिवार देर रात उन्होंने हाइडिल कॉलोनी में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजन ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और निजी अस्पताल लेकर गए। लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। बाद में लाइनमैन की मौत से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गोकुल ने विभाग के एक जेई पर तबादले के बदले अनुचित मांग करने का आरोप लगाया है। 59 सेकेंड के इस वीडियो में गोकुल ने जेई के साथ टीजीटू जगतपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अधीक्षण अभियंता (गोला) राम शब्द ने बताया कि मौत से पहले के वीडियो को संज्ञान में लेकर संपूर्णानगर में तैनात जेई नागेंद्र कुमार व विद्युत उपकेंद्र महंगापुर के टेक्नीशियन (लाइन) जगतपाल को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लाइनमैन ने विभागीय जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी जेई के निलंबन की संस्तुति के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी संजीव सुमन ने इस बारे में कहा कि वीडियो में मृतक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक परिजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच के दौरान मृतक के बयान को आधार बनाया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ का एक और अभियान चढ़ा परवान

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
