शाहजहांपुर (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा तंबाकू विक्रेताओं के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता करने से तंबाकू व्यपारियो में आक्रोश है। शाहजहांपुर में रविवार को तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, पान-मसाला व्यपार संघ के बैनर तले तंबाकू व्यपारियों ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन सौंपा और लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की।
तंबाकू व्यापारियों के शिष्टमण्डल ने कैबिनेट मंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की। तंबाकू व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश में 40 से 50 लाख छोटे दुकानदार हैं। ब्रेड बिस्किट, नमकीन, चिप्स और तंबाकू उत्पादों को बेच र अपने परिवार का पालन पोषण कर हैं। लाइसेंस की फीस जमा कर पाना उनके लिए सम्भव नहीं है।
उन्होंने कहा कि लाइसेंस की अनिवार्यता हो जाने से छोटे दुकानदारों का शोषण होगा और इससे बेरोजगारी भी बढ़ेगी। ज्ञापन देने वालो में संजय सेठ, ज्ञानद्र कुमार, विवेक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता,हरगोविंद मिश्रा आदि व्यापारी सम्मिलित रहे।
