Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ढाई लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

UP News : ढाई लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

प्रयागराज(हि.स.)। क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स एवं थरवई थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने घाट की चकिया गांव के समीप से सोमवार को स्मैक के कारोबार में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से टीम ने ढाई लाख की स्मैक बरामद की है। 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में थरवई के चकियाघाट गांव निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ बाबा पुत्र ओम प्रकाश मिश्र एवं 40 नम्बर गोमटी चकियाघाट निवासी संजीव कुमार मिश्रा पुत्र सत्य प्रकाश मिश्र है। दोनों आरोपितों के कब्जे से 68 पुड़िया स्मैक जिसका वजन कुल 16 ग्राम है। वहीं इनके कब्जे से आठ बम भी बरामद किए गए हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular