Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ढाई करोड़ की देशी-विदेश शराब पर प्रशासन...

UP News : ढाई करोड़ की देशी-विदेश शराब पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, चार हजार पेटियां बरामद

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जिला प्रशासन ने अंग्रेजी-देसी शराब की 4 हजार पेटियों पर बुलडोजर चलवा दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रामनगर थाने के अंतर्गत की है। दरअसल, बीते तीन वर्षों में जितनी भी शराब की बोतलें जब्त की गई थीं, उन्हें पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर नष्ट कर दिया। रामनगर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास मैदान में प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोई शराब तस्करी करके ले जाई जा रही थी तो कोई अन्य आपराधिक मुकदमे में पकड़ी गई थी। यह सारी शराब रामनगर थाने में रखी गई थी। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने इसका संज्ञान लिया।
जानकारी के मुताबिक, आबकारी अधिकारी करूनेंद्र सिंह की मदद से डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी क्राइम दिनेश पुरी और एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह को शामिल करते हुए एक टीम बनाई गई। टीम ने 7 दिनों में इस पूरी कार्रवाई का मसौदा तैयार करते हुए इसके नष्ट करने की रूपरेखा बनाई। न्यायालय से इजाजत लेकर शनिवार शाम को यह कार्रवाई की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब पर बुलडोजर चलना इलाके में कौतूहल का विषय बन गया। दूर दराज इलाक़ों से सैकड़ों लोग इस कार्रवाई को देखने पहुंचे। उधर, लोगों ने तस्वीर और वीडियो के जरिए पूरा मामला वायरल कर दिया। ये शराब 37 अलग-अलग मुकदमा से जुड़ी हुई है और इसको 3 सालों से रामनगर थाने में रखा गया था। इस शराब की कीमत करीब दो करोड़ 65 लाख बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular