Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : डॉक्टर की मेहनत लाई रंग, प्राइवेट नर्सिंग होम को...

UP News : डॉक्टर की मेहनत लाई रंग, प्राइवेट नर्सिंग होम को टक्कर दे रहा पीएचसी

बाराबंकी (हि.स.)। एक चिकित्सक की जी-तोड़ मेहनत ने जनपद के बीहड़ इलाके में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की तस्वीर बदल दी है। आज यह पीएचसी किसी भी प्राइवेट नर्सिंग होम को टक्कर दे रहा है। यहां पर तैनात डॉक्टर की ही मेहनत से इलाके के मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य सेवा के प्रति भरोसा बढ़ा है। ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा पीएचसी की बिल्डिंग, अंदर का इंतजाम, हरियाली के साथ ही और भी तमाम ऐसे इंतजाम डाक्टर ने अपनी मेहनत और लगन से किये हैं।

मित्तई पीएचसी में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी फील्ड में ही कुछ खास करने की ठानी। जिसके बाद उन्होंने अपनी पीएचसी को बेहतर बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत शुरू की। उन्होंने बताया कि बीते पांच साल से वह अस्पताल में तैनात हैं और मरीजों की सेवा पूरी शिद्दत से कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस अस्पताल में काफी मरीज ठीक होकर घर जाते हैं और उन्हें आगे जाकर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। आगे कहा कि नौकरी सभी करते हैं, सभी अपने खर्चे चलाते हैं, लेकिन हम जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें ही पूरी मेहनत से बेहतर करने की कोशिश करें।
नर्सिंग होम को फेेल कर रहा पीएचसी
इलाज कराने आने वाले मरीज जब आते हैं तो यहां की चाक चैबंद व्यवस्थाओं को देखकर प्राइवेट नर्सिंग होम को भूल जाते हैं। अस्पताल की बिल्डिंग, चारों तरफ हरियाली और बेहतरीन साफ-सफाई के साथ डॉक्टरों की सेवा से यहां आने वाला हर मरीज पीएचसी की तारीफ में कसीदे पढ़ता नजर आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular