Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

UP News : डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

मेरठ (हि. स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले जहां मृतका द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
ओखला निवासी जौहर अब्बास के मुताबिक, उन्होंने अपनी बहन रशा जेहरा की शादी 10 साल पहले जैदी फार्म निवासी डॉ. फिरोज हैदर से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रशा के ससुराल वाले होंडा सिटी कार और 20 लाख की डिमांड को लेकर रशा के साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं रशा ने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले उसकी बेटी की हत्या करके उसे ही फंसाने की धमकी देते थे। जौहर का आरोप है कि मंगलवार की रात ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर डाली। घटना की जानकारी मिलने पर जब देर रात वह अपनी बहन की ससुराल पहुंचे तो जमीन पर रशा की लाश पड़ी थी। ससुराल वालों का कहना था कि रशा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। बुधवार को मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में हंगामा कर दिया। थानाध्यक्ष नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 
    Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular