मेरठ, 16 दिसम्बर (हि. स.)। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक बदमाश ने डेरी कारोबारी के पुत्र को पिस्टल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। दहशत में आए पीड़ित ने एडीजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हुमायूं नगर निवासी रहीस तोमर का डेरी का कारोबार है।
रईस के मुताबिक, मंगलवार को उनका बेटा पाठू डेरी पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार होकर आए कुख्यात बदमाश गुड्डू और उसके साथियों ने पाठू पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उसे धमकी दी कि बुधवार तक अपने बाप से कहकर पांच लाख का इंतजाम कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा। पीड़ित का आरोप है कि गुड्डू इससे पहले भी कई बार क्षेत्रवासियों को धमका चुका है। दहशत में आए पीड़ित ने बुधवार को एडीजी से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस पर एडीजी राजीव सब्बरवाल ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
UP News : डेयरी कारोबारी के बेटे से मांगी पांच लाख की रंगदारी
RELATED ARTICLES
