बागपत (हि.स.)। बड़ौत के जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल की बिल्डिंग को जर्जर घोषित किए बिना तोड़ना अधिकारियों के गले की फांस बन गया है। यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचने के बाद मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को जल्द निर्माण पूरा कर बच्चों के बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को अचानक जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल पहुँचकर निरीक्षण किया। स्कूल परिसर में बालिकाएं बैठकर पढ़ते हुई मिली। यह देख डीएम ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बात कर उन्हें एक सप्ताह के भीतर बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था व स्कूल निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल बडौत कर भवन को तहसील प्रशासन ने एक व्यक्ति की शिकायत के बाद विद्यालय के भवन को 21 जनवरी को तोड़ना शुरू कर दिया गया था। इस मामले में यहां की शिक्षिकाओं और बालिकाओं के अभिभावकों ने एसडीएम से लेकर, डीएम, कमिश्नर व मुख्यमंत्री से भी इस मामले में शिकायत कर स्कूल निर्माण कराने की मांग की थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी शिक्षिकाओं, कर्मचारी ने कलक्ट्रेट पर 24 घण्टे से भी अधिक समय तक धरना दिया था।
UP News : डीएम ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES
