Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया...

UP News : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा

फिर एसपी को पत्र लिखकर मुकदमा वापस लेने की कही बात

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य ने मारपीट और लूट के मामले में 48 लोगों के खिलाफ कौशाम्बी जिले के पइंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सिराथू क्षेत्र के नारा गांव में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की थी। इसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग शामिल थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। योगेश का आरोप है कि 24 फरवरी को नारा गांव के पास विधानसभा चुनाव के दौरान सपा से जुड़े कुछ लोगों ने उनके और उनके साथियों के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पहले उन्होंने इसको नजर अंदाज किया इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं कराया। चुनाव में हार के बाद यही लोग सोशल मीडिया पर उनके फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर भी आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। उनके पिता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बारे में भी अभद्र टिप्पणियां की गईं। इसके चलते उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने एसपी कौशांबी को एक पत्र लिखकर मुकदमा वापस लेने की बात कही। पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उनमें तमाम लोग गरीब और प्रतियोगी छात्र हैं जिन्होंने कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनके खिलाफ ऐसा कार्य किया था।

यह भी पढें : जानें कब तक राज्य से टीबी के समूल नाश का रोड मैप बनाया योगी सरकार ने

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular