प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। पड़ोसी जिले कुशीनगर के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सरया डीह गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा जाने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर है। सभी कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव के निवासी हैं। दुर्घटना शनिवार की देर रात हुई। बताया जा रहा है कि प्रिंस सिंह, सुनील प्रसाद, मुकेश सिंह और विक्की सिंह एक ही बाइक से शनिवार की देर रात मंसाछापर की तरफ किसी निमंत्रण में जा रहा थे। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर सरयाडीह गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को जिला अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टर ने सुनील प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश सिंह और विक्की सिंह की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई। प्रिंस सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। कुबेर स्थान थाने के एसओ रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चौथे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढें : प्रतापगढ़ के DM समेत 69 IAS अफसरों का तबादला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
