-फर्म के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी
हमीरपुर (हि.स.)। मौदहा नगर के तहसील मार्ग पर स्थित गोपी ट्रैक्टर्स एजेंसी के शोरूम में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलक में रखे लाखों रुपये की नकदी अज्ञात लोगों ने पार कर दी। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौदहा नगर के तहसील मार्ग पर स्वराज ट्रैक्टर का शोरूम गोपी ट्रैक्टर के नाम से स्थित है। शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने शोरूम की गोलक में रखे 240000 पार कर दिये। इसकी जानकारी होते शोरूम के मालिक अनिल पाराशर ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन फानन ट्रैक्टर के शोरूम में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल चोरों की सुराग लगाने में जुट गई है। नगर में इस तरह की घटनाये थमने का नाम नहीं ले रही हैं कोतवाली पुलिस इन चोरों के सामने असहाय नजर आ रही है। इस घटना से एक बार फिर से पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गयी है।
UP News : ट्रैक्टर एजेंसी शोरूम में दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी
RELATED ARTICLES
