फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन स्थित पुल के समीप शनिवार को एक लगभग 27 वर्षीय युवक की अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। वही, दूसरी घटना में कौरारा रेलवे स्टेशन के समीप लगभग 40 वर्षीय युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस दोनों ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
