Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ट्रेनी एसडीएम की गाड़ी से मोपेड सवार बुज़ुर्ग की...

UP News : ट्रेनी एसडीएम की गाड़ी से मोपेड सवार बुज़ुर्ग की टक्कर से मौत

अमेठी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एसडीएम की गाड़ी से टक्कर लगने से बाइक सवार एक बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। 

 जानकारी के मुताबिक एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य सोमवार को किसी सरकारी काम से अपनी टीम के साथ लखनऊ जा रहे थे। अभी वो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा हाइवे चौराहे पर पहुंचे थे कि मोपेड सवार एक युवक को बचाने में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तब तक एसडीएम की गाड़ी की टक्कर मोपेड सवार मोहम्मद सरवर (65) से हो गई, उसे गंभीर चोटें आई और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हालांकि दुर्घटना में एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व उनके साथ रहे लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। 
 संजीव मौर्य ट्रेनी आईएएस हैं और इस समय एसडीएम गौरीगंज का काम देख रहे हैं। हादसे के बाद वह दूसरी गाड़ी से लखनऊ रवाना हो गए। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular