Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ट्रिपल मर्डर में 15 पर मुकदमा, 12 गिरफ्तार

UP News : ट्रिपल मर्डर में 15 पर मुकदमा, 12 गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव में गोलीबारी कर प्रधान के परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या में सोरों कोतवाली पुलिस ने 15 पर रिपोर्ट दर्ज कर 12 को गिरफ्तार किया है। इसमें होडलपुर के सात व फरीदनगर गांव के आठ लोग नामजद हैं। रिपोर्ट में प्रधानी की रंजिश में हमले की बात कही गई है। एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से बात की और एसपी से मामले की जानकारी ली। सोमवार देर शाम कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को हटाकर दूसरी जगह भेजा गया, जबकि दो उपनिरीक्षकों व दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
होडलपुर में तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार की ओर से विजेंद्र पुत्र राजपाल बाबा की तहरीर पर होडलपुर के गीतम सिंह पुत्र भीमसेन, कृष्ण कुमार, राजेश, सतेंद्र पुत्रगण गीतम सिंह, रमेश, रामकिशोर पुत्रगण प्रेमनारायण, सुनील पुत्र रामनिवास, निवासी फरीद नगर, गंगा सिंह पुत्र सोनपाल, बबलू, सुनील पुत्रगण गंगा सिंह, सत्यदेव, राजू, अतर सिंह, भूप सिंह पुत्रगण मथुरी प्रसाद, उमेश पुत्र सूरजपाल पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 34,7 क्रिमिनल एक्ट के तहत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद एसपी सुशील घुले ने टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। रात में ही आठ आरोपी धर दबोचे। सोमवार दोपहर तक कुल 11 हमलावरों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि होडलपुर हत्याकांड में दबिश देकर अब तक बारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से हथियार बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में गीतम सिंह, कृष्ण कुमार, उमेश, रमेश,राजेश, सत्येंद्र कुमार, सत्यदेव, राजू, गंगा सिंह, रामकिशोर, सुशील उर्फ सुनील, अतर सिंह शामिल हैं। इनके कब्जे से पांच तमंचे, कारतू, रॉड एवं डंडे बरामद किये गये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular