मेरठ (हि.स.)। खरखौदा पुलिस ने शनिवार को ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।
थाना प्रभारी खरखौदा ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना रिहान, उसके साथी आबिद, आशु और दानिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपित खरखौदा थाने के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
आरोपितगण पिछले काफी समय से ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ जिले के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से ढाई कुंतल तार, ट्रांसफार्मर के खोखे, ट्रांसफार्मरों से चुराया गया तेल, चोरी में प्रयुक्त की जाने वाली दो गाड़ी, औजार और भारी मात्रा में हथियार आदि बरामद किए गए हैं।
