Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ट्रक व ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की मौत

UP News : ट्रक व ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की मौत

अम्बेडकर नगर (हि.स.)। टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 232 पर महरुआ थाना क्षेत्र में सुखारी गंज बाजार के निकट शनिवार तड़के ट्रक व ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसे में गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना शनिवार तड़के लगभग चार बजे की है। अकबरपुर से जा रहा ट्रैक्टर व महरुआ की तरफ से आ रहे ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में बट गया। ट्रक का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सोनगांव निवासी हेमराज पुत्र जगदीश तथा ट्रक चालक कानपुर निवासी शिव मोहन की मौत हो गई। 
बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग किया तथा उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक इन दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष महरुआ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे जयमल पुर निवासी अंगद वर्मा पुत्र राम अशीष तथा ट्रक के खलासी कन्नौज निवासी श्याम देव पुत्र रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular