जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ. राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि जिले के राम सनेहीघाट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्याणी नदी के पुल पर सड़क किनारे खड़ी एक खराब डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस में सवार और उसके नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस में सवार और उसके नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों ने जिला अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया. हादसे में अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाराबंकी जिला अस्पताल से कई गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाइवे से हटाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया. निजी ट्रेवेल्स की यह डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में देर रात लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर पर कल्याणी नदी के पास बस खराब हो गई. जानकारी के मुताबिक, एक्सेल टूटने से बस खराब हुई थी. इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए. इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि बाकी सात लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया. वहीं कई यात्री बुरी तरह से घायल भी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाराबंकी जिला अस्पताल से कई गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाइवे से हटाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया.
यह भी पढ़ें : सड़क पर उतरे CO, कटवाया डेढ़ लाख का चालान
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे करीब कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई. बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद, एसडीएम जितेंद्र कटियार और सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकलवाने और घायलों को अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया. एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया. हादसे का शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. वहीं घटना के बाद बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने बताया कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी. तभी रास्ते में बस खराब हो गई और रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी लाया गया है, जबकि गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.
तेज बारिश के बीच बचाव कार्य : हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई. एसडीएम जितेंद्र कटियार व सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल भेजवाने का कार्य किया. एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल व सीएचसी का जायजा लिया. घटना के बाद हाई वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. हादसे का शिकार लोग बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें : लेखा जांच न कराने वाले प्रत्याशियों की होगी जमानत राशि जब्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
