Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : ट्रक ने बाइक सवार सफाईकर्मी को कुचला, मौत

Up News : ट्रक ने बाइक सवार सफाईकर्मी को कुचला, मौत

शाहजहांपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में सोमवार तड़के घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। थाना कांट के सामने ट्रक ने एक बाइक सवार सफाई कर्मी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, कांट निवासी राहुल (22) पिपरौला स्थित खाद फैक्टरी में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सोमवार तड़के करीब साढ़े छह बजे राहुल बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला था। सफाईकर्मी कांट थाने के सामने पहुंचा की अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने सफाई कर्मी को टक्कर मार दी। सफाई कर्मी सड़क पर गिरा और पहिये के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। वहीं घटना से नाराज परिजनों व समाज के अन्य लोग ने थाने गेट के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित भीड़ हटने को तैयार नही थी। जिस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तीतर बितर किया और सड़क से हटाकर किनारे किया। जिसके बाद खुल सका।
प्रभारी निरीक्षक कुंबर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular