शाहजहांपुर (हि.स.)। रोजा क्षेत्र में शाहजहांपुर-सीतापुर रोड पर रविवार को ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी पूजा देवी (22) मायके से चाचा परिवन्दर के साथ बाइक पर सवार होकर वापस ससुराल आ रही थी। रास्ते में ही रोजा थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-सीतापुर रोड पर हथौड़ा बुजुर्ग गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी पूजा गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूजा की मौत से उसके पति अमित व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पति अमित ने बताया कि उनके विवाह को दो वर्ष ही हुए थे।
UP News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौके पर मौत
RELATED ARTICLES
