Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

UP News : ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

रायबरेली (हि.स.)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक ट्रक के अंदर ही फंस गए।पुलिस ने गैस कटर से ट्रक का दरवाजा काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला, जिसमें एक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे को गंभीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया।
गुरुवार की सुबह ऊंचाहार थाना क्षेत्र में प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर सबीसपुर गांव के निकट दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ट्रक चालक पंजाब के वार्ड नम्बर 12 निवासी हरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक चालक समीर निवासी कनिगवां थाना औरास जनपद उन्नाव ट्रक में फंस जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। गैस कटर से दरवाजे को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया।
वहीं, क्लीनर उन्नाव जनपद के अधौरा निवासी मुवीन अली को हल्की चोट आई है। इस दौरान दो घंटे तक राजमार्ग अवरुद्ध रहा। पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से दोनों ट्रकों को राजमार्ग से हटाया गया।, जिसके बाद आवागमन सामान्य रूप से चालू हो सका है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एमके शर्मा ने बताया कि एक चालक को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि दूसरे घायल चालक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular