बागपत (हि.स.)। जिवाना टोल प्लाजा पर टोल फ्री कराने की मांग को लेकर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने जिवाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए टोल फ्री किया जाना चाहिए। उन्हें दिन कई बार टोल प्लाजा पार करना पड़ता है, ऐसे में उनसे टोल लिया जाना गलत है। जिस भी हाईवे पर टोल प्लाजा बने हुए हैं, वहां पर क्षेत्र के लोगों को टोल के दायरे से बहार रखा जा रहा है। इसके बावजूद जिवाना टोल पर क्षेत्र के लोगों से टोल वसूला जा रहा है।
अब भाकियू इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बीच टोल के साइट इंचार्ज दीपक बामनौली कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उनका कहना था कि क्षेत्र के लोगों के लिए केवल 270 रूपये प्रति माह का पास बनाया जा रहा है। बाद में कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री ना किए जाने की मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उपेंद्र तोमर, जुल्ला चैधरी, सुरेश मुखिया, अमरेश, राजपाल सिंह, देवेन्द्र, अनिल आदि मौजूद रहे।
