गोरखपुर (हि.स.)। टेरर फंडिंग के मामले की जांच कर रही आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मंगलवार को एक मोबाइल की दुकान में छापा मारा है।
एटीएस के मुताबिक, गोलघर के बलदेव प्लाजा नईम एंड संस मोबाइल शॉप पर छापा मारा है। कर्मचारियों को बाहर निकाल कर दुकान मालिक से टीम पूछताछ कर रही है।
करीब दो घंटे से ज्यादा एटीएस की टीम छानबीन कर रही है। एटीएस के छापे के बाद से बलदेव प्लाजा में हड़कंप मच हुआ है। अधिकांश दुकानदारों ने कस्टम टीम के छापे के अंदेशे में अपनी दुकानें बंद कर ली है। एहतियात के तौर पर क्राइम ब्रांच और कैंट थाने की पुलिस को भी बलदेव प्लाजा में मौजूद है।
इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने की बात कहकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।
