Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : टेण्डर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह...

Up News : टेण्डर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 9 लाख 70 हजार बरामद

प्रयागराज (हि.स.)। बिजली विभाग में टेण्डर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच एवं नवाबगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को दो ठगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9 लाख 70 हजार रूपए नगद एवं 10 देशी बम बरामद किया है। 
   उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े आरोपितों में नवाबगंज के रसूलपुर चॉंधन गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र सूर्यबक्श सिंह और मऊआइमा थाना क्षेत्र के दामोदर पुरवा कल्याणपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह पुत्र बीरेन्द्र कुमार सिंह है। गिरोह में सक्रिय अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में गिरफ्तारी एवं बरामदगी का प्रयास जारी है। 
   उन्होंने बताया कि करेली थाने में एक कारोबारी ने बिजली उपकरण का टेण्डर दिलवाने के नाम पर 20 लाख रूपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उक्त गिरोह के सभी स​क्रिय सदस्य शामिल है। इस सम्बन्ध में नवाबगंज थाने में सोमवार दोपहर अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular