Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : टीपी नगर थाने के 11 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

UP News : टीपी नगर थाने के 11 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

मेरठ (हि. स.)। नए साल के मौके पर प्रदेश पुलिस के मुखिया द्वारा यूपी के कई पुलिस कर्मियों को प्रमोशन की सौगात दी गई है। ऐसे में मेरठ जनपद में भी कई पुलिस कर्मियों का प्रमोशन हुआ है। 
टीपी नगर थाने में 11 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को नए साल के मौके पर टीपी नगर थाने में जश्न का माहौल रहा। प्रदेश के डीजीपी द्वारा वरिष्ठता के आधार पर कई पुलिसकर्मियों का प्रमोशन किया गया है। मेरठ के टीपी नगर थाने में कांस्टेबल जयप्रकाश, श्रवण कुमार, कुलदीप तालान, आशु त्यागी, पुष्पेंद्र सिंह, राज सिंह, विजय कुमार, प्रवेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार और रवि कुमार सहित 11 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को नए साल के मौके पर टीपी नगर थाने में सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने प्रोन्नत किए गए सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 
इस दौरान थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता सहित सभी पुलिसकर्मियों ने प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की। नए साल के मौके पर मिले प्रमोशन के गिफ्ट के चलते कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने वाले पुलिसकर्मियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रमोशन पाने वाले सभी पुलिस कर्मियों ने आला अधिकारियों को धन्यवाद दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular