Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : टीचर चंदा अरोड़ा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

UP News : टीचर चंदा अरोड़ा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

मेरठ (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र में हुए टीचर चंदा अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस के खुलासे पर सवालियां निशान लगाया है। बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे मृतका के मायके वालों ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। 
शास्त्रीनगर सेक्टर दो निवासी टेंट कारोबारी संजय लूथरा ने 21 फरवरी को अपने पड़ोसी डॉ. रजत भारद्वाज के साथ मिलकर अपनी पत्नी चंदा अरोड़ा की हत्या कर दी थी। पुलिस इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपित संजय और उसके दोस्त रजत को जेल भेज चुकी है। बुधवार को मृतका का भाई मोहित अरोड़ा और परिवार के कुछ अन्य लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। 
मोहित ने आरोप लगाया कि नौचंदी पुलिस इस मामले में आरोपितों के साथ मिल गई है। जिसके चलते उनकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस हत्याकांड मे चंदा के जेठ नवीन लूथरा और उसकी पत्नी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित पक्ष ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। अधिकारियों ने घटना के खुलासे को सही ठहराया है। इसी के साथ मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की भी बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular