Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: टायर फटने से चलती बस बनी आग का गोला

UP News: टायर फटने से चलती बस बनी आग का गोला

प्रादेशिक डेस्क

आगरा। जिले के सैंया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को ग्वालियर हाईवे पर स्लीपर कोच बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जल उठी। बस में बैठी सवारियों ने कूदकर जान बचाई, जबकि बस में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। हादसा बस का टायर फटने के बाद हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 6ः15 बजे हुई। दिल्ली से ग्वालियर जा रही मध्य प्रदेश परिवहन की बस संख्या एमपी-33 9090 जैसे ही सैंया चौराहे पर पहुंची, वैसे ही बस का पिछला टायर फट गया। टायर फटने के बाद पहिए की रिम सड़क में रगड़ने से चिंगारी उठ गई, जिससे डीजल पंप में आग लग गई। हादसा होते हुए बस में चीख-पुकार मच गई। सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में आग लगते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को बुलाया गया।आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। उसमें रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। बस में 35 लोग सवार थे। बस में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस चालक, क्लीनर बस छोड़कर भाग गए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular